कटंगी क्षेत्र के ग्राम मुरई में तेंदुए के अचानक हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
मुरई/कटंगी
आज सुबह खेत में सिंचाई की पाइपलाइन बदलने गए एक किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर तेंदुआ उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले की खबर फैलते ही गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों में खासकर सुबह-शाम खेतों की ओर जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की जा रही है।




