मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में मझौली विकासखंड के पोला क्षेत्र में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत “बोरी बंधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
मझौली/जबलपुर
यह कार्यक्रम 15 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक चल रहे जल संरक्षण विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती तृप्ति मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
नवांकुर संस्था — सीता शरण जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला के सदस्यों ने मिट्टी और रेत से भरी बोरियों की मदद से नदी के प्रवाह नियंत्रित करने हेतु अवरोध बनाया, जिससे वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर में वृद्धि होगी। यह प्रयास नदी-नालों के कटाव को रोकने में भी कारगर साबित होगा।
समिति सचिव श्री आनंद साहू के नेतृत्व में श्री संत राम पटेल श्री अंचल साहू ओम सेन आयुष सेन अमन साहू जितेन्द्र बेन शिवांश ठाकुर जितेन्द्र सिंह ठाकुर आदि सदस्यों ने श्रमदान कर अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए यह संकल्प लिया गया कि प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और वर्षा जल को रोकने हेतु भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
-जल है तो जीवन है — जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी।”
— कार्यक्रम का मुख्य संदेश




