जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में पदस्थ सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को ईद-उल-फितर पर अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी है।
जबलपुर
जिला दण्डाधिकारी श्री सक्सेना ने सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को आदेश दिये हैं कि ईद-उल-फितर पर अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखें। उन्हें क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से भी निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं तथा किसी भी प्रकार की सूचना से तत्काल अपर जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराने कहा गया है।
कार्यपालक दण्डाधिकारियों को नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सफाई, पेयजल एवं प्रकाश के समय पूर्व समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत भी कलेक्टर श्री सक्सेना ने आदेश में दी है।




