सभी अधिकारी-कर्मचारी बस से जायेंगे पौढ़ी फतेहपुर
दमोह
प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” 2024 अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जन समस्याओं का निराकरण किया जाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों से कहा है सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पौढ़ी फतेहपुर तहसील बटियागढ़ में 21 दिसंबर को शासन का शिविर आयोजित किया जायेगा, शिविर में जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को सहभागिता निभाने के लिये कलेक्ट्रेट परिसर में 21 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समस्त जिला अधिकारियों को कार्यालय द्वारा अधिग्रहित की गई बस के माध्यम से शिविर स्थान ग्राम पौढ़ी फतेहपुर तहसील बटियागढ ले जाया जायेगा।
शिविर स्थान ग्राम पौढ़ी फतेहपुर तहसील बटियागढ़ तक अधिकारी/कर्मचारियों को पहुंचाने के लिये वाहन क्रमांक MP-34-ZD-2548 अधिग्रहित किया गया है।




