17.5 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

प्रशिक्षण से संबंधित शिक्षकों की समस्याओं पर बीआरसी ने संबोधित किया

बहोरीबंद में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में जिले के बहोरीबंद जनपद शिक्षा केंद्र के सीएम राइज विद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय एफएलएन मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।

कटनी

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने आवधिक आकलन, अधिगम सामग्री, टीएलएम की आवश्यकता एवं महत्व, निपुण लर्निंग आउटकम, वार्षिक शिक्षण ट्रैकर एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की विकासखंड के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के प्रशिक्षण प्रभारी अमित पांडे द्वारा आगामी नवंबर माह में होने वाले एनएएस सर्वेक्षण के संबंध में लर्निंग आउटकम, स्वयं सिद्धि चैट बोर्ड के साप्ताहिक प्रश्न पत्रों पर चर्चा, तार्किक प्रश्नों, पैटर्न आधारित प्रश्त, ज्यामिति से संबंधित अवधारणा, सहायक शिक्षक सामग्री के माध्यम से प्रश्नों का अभ्यास, विश्लेषण प्रपत्र, राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त साप्ताहिक कार्य योजता इत्यादि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित डीआरजी रत्नेश बड़गेयां, सारिका सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरिनारायण सोनी, गोवर्धन साहू, सीताराम मांझी, मनोज जैन, प्रकाश कोल, जनशिक्षक राजेश शुक्ला, मनोज झारिया, सीताराम विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह, आदि ने प्रशिक्षण दिया।

कक्षा तीसरी-चौथी वाले शिक्षकों शामिल

इस दौरान भारत सरकार की नई शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन 2020 के अंतर्गत इस अभियान में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों को साक्षर और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का लक्ष्य बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्या का ज्ञान हासिल कराना है। उन्हाेंने शिक्षकों से कहा कि बच्चो को सीखाने के लिए गीत, नृत्य, टीएलएम सामग्री के साथ अन्य माध्यम का उपयोग किया जाए। जिसमें शिक्षक अजय दाहिया, नारायण मिश्रा, स्मिता सिंह, निकिता दुबे, निधि दुबे, दीप्ति ठाकुर, मुन्ना लाल, रंजीत राय, शुभम गुप्ता, कल्पना गर्ग सहित बहोरीबंद ब्लाक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View