मझौली कच्चे मकान की दीवार और छजा गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई
जबलपुर मझौली
जहां एक ओर मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा आदेश दिए गए थे कि जर्जर भवनो को चिन्हित कर उन्हें गिराने की कार्रवाई की जाए आदेशों के बावजूद यहां कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है जिसके चलते यह हादसा हुआ
जबलपुर जिले की तहसील मझौली के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले अशोक कुमार दाहिया और उनकी पत्नी विमला बाई दाहिया की रात्रि में दीवार गिरने से मौत हो गई ।
परिवार वालों का कहना है कि कच्चे मकान में अशोक दहिया और विमला बाई अपने मकान में सो रहे थे इस दौरान कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई।जिसके मलबे में दोनों दब गए।
परिजनों ने जैसे तैसे कोशिश करने के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मझौली के वार्ड नंबर 12 के भट्टरिया मोहल्ला का है जहा अशोक दहिया और उनका परिवार में तीन बच्चे हैं जो कि बाहर रहते थे ।
जिसके कारण उनकी जान बच गई।
इस दर्दनाक हादसे के बाद अशोक और विमला के परिजन गमगीन है तो वही वही तीन बच्चों के सिर से अपने माता-पिता का साया उठ गया है ।
फिलहाल मझौली पुलिस मामले की जांच में जुटी है




