27.1 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

मध्यप्रदेश सरपंच संगठन मझौली ने पटवारी संघ के विरोध में कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

जनपद पंचायत मझौली के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सरपंचों द्वारा पटवारयो की तानाशाही को लेकर तहसीलदार मझौली एवं थाना प्रभारी मझौली को कलेक्टर के सौंपा ज्ञापन 

 

जबलपुर -मझौली 

मामला जनपद पंचायत मझौली के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उमरिया ढिरहा के सरपंच पति एवं प्रहलाद सिंह राजपूत उर्फ (भंजन मालगुजार )पर अभद्रता पूर्वक व्यवहार एवं, गाली गलौज, करने शासकीय कार्य में वाधा डालने जैसे आरोप लगाते हुए । मुकेश मिश्रा पटवारी तहसील अध्यक्ष मझौली ने दिन गुरुवार दिनांक ,8/8/2024 को तहसीलदार मझौली एवं थाना प्रभारी मझौली को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई थी कि सरपंच पति एवं प्रहलाद सिंह राजपूत (भंजन मालगुजार )के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई थी।जिसके विरोध में आज दिनांक 12/08/2024/ को सरपंच संगठन मझौली ने नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसील मझौली को ज्ञापन सौंपा और बताया कि पटवारी हल्का 42 उमरिया ढिरहा में शराब पीकर आते हैं जिसकी लिखित शिकायत तहसीलदार मझौली एवं एसडीएम सिहोरा को कर चुके हैं। तथा पटवारी हल्का नंबर 42 उमरिया ढिरहा रोहित पाठक हफ्तों नदारद रहते हैं और उनका तहसील पटवारी मुख्यालय में भी उपस्थित नहीं रहती जिससे आम जनता को दर दर भटकना पड़ता है । तहसील कार्यालय पहुंचे सरपंच संगठन को तहसीलदार मझौली द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह हफ्ते में 2 दिन उपस्थिति रहेंगे और यदि उपस्थिति दर्ज नहीं होती तो उन पर उचित कार्यवाही की जायेगी

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View