वर्षा काल के दौरान प्रधानमंत्री_पोषण_शक्ति_निर्माण_योजना के अंतर्गत भोजन बनाने से लेकर स्कूली बच्चों को भोजन परोसने तक विशेष सावधानी बरतने के जिला पंचायत की सीईओ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एमडीएम सेल में शामिल अधिकारियों ने चार दिनों में जिले की 33 शालाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जबलपुर
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमडीएम सेल के सदस्यों ने एकीकृत माध्यमिक शाला गुड़गांव, सरसवा, बघेली, प्राथमिक शाला बघेली, जटवा, परियट, एकीकृत माध्यमिक शाला, घुंसौर, सिवनी टोला, प्राथमिक शाला नानाखेड़ा, एकीकृत माध्यमिक शाला डुंडवारा, प्राथमिक शाला गवरी, देवरी, खुलरी, सकरी, लमहेटी, एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला कछपुरा, गढ़ा नंबर-दो, गढ़ा, मेडिकल कॉलेज, बरगी हिल्स, प्राथमिक शाला पुरवा नंबर-दो, सगड़ा, नेहरू नगर भ्रमण किया । इस दौरान भोजन की गुणवत्ता तथा भोजन बनाने एवं छात्र-छात्राओं को परोसे जाने के स्थान की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये, ताकि कभी कोई विषम परिस्थिति निर्मित न हो।




