जिला कलेक्टर जबलपुर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं शिवल अस्पताल सिहोरा में कार्यरत डाक्टर।10 बजे के बाद भी नहीं उपस्थित


रिपोर्ट, विजय दुबे
सिहोरा
शिविल अस्पताल सिहोरा में उपस्थित नहीं मिलते हड्डी विषेषज्ञ शिवल अस्पताल सिहोरा जहा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लोग इलाज़ कराने पहुंचते है तो वही सिहोरा शिविल अस्पताल से मरिजो को जबलपुर रिफर कर दिया जाता है शिविल अस्पताल होने के बावजूद यहां पर डॉक्टर की उपस्थिति नहीं है। गोसलपुर से आए मरीज किशन दुबे ने बताया कि है लगातार यहां पर हड्डी के डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते उनके द्वारा लिखित आवेदन भी दिया है ।
शिविल अस्पताल सिहोरा मैं हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर सिर्फ गुरुवार शुक्रवार के दिन ही उपस्थित रहते हैं बाकी दिनों में नहीं रहते रहते हैं। आसपास क्षेत्र से आये मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में किशन दुबे गोसलपुर के पैरों में आई चोट के कारण उन्हें सिहोरा शिविल अस्पताल लाया गया था।
सिहोरा शिविल अस्पताल पहुंचने पर वहा के स्टाफ द्वारा ये बताया गया कि डॉक्टर सिर्फ गुरुवार ,शुक्रवार को ही आते हैं एवं प्लास्टर लगाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आप अगले हफ्ते गुरुवार या शुक्रवार के दिन आना और डॉक्टर को भी दिखा देंना।
किशन दुबे ने अनुविभागीय अधिकारी से लिखित आवेदन देकर अनुरोध किया है की इस विषय पर विषेश करवाही कि जावे।
जिससे की आम जनता को ऐसी तकलीफों का सामना ना करना पडे
अब देखना यह होगा कि शिविल अस्पताल सिहोरा में डाक्टरों की उपस्थिति होती या नहीं और अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है या जांच




