सहोरा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नांदघाट से चोर चंदन के पेड काट ले गए
जिसकी अनुमति कीमत करीब 10 लाख रुपए लगाई जा रही है
सिहोरा, जबलपुर
जबलपुर जिले की मझौली तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नांदघाट का जहा चंदन तस्करों ने चंदन की करीब 15 फीट दो पेड़ 25 साल पुराने काट के ले उड़े
किसान शुभम बाजपेई एवं पाठक जी के खेत में लगे करीब 25 साल पुराने चंदन के पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपया लगाई जा रही है। घटना कल रात्रि की बताई जा रही है। जिसमें चोरों द्वारा चंदन के पेड़ों को मशीन द्वारा काटा गया है दूसरे दिन सुबह जब किसान शुभम बाजपेई खेत पहुंचे तो उन्हें चंदन के पेड़ों की शाखाएं मिली और चंदन के पेड़ ग़ायब थे ।
शुभम वाजपेई द्वारा बताया गया की हमारे खेत में लगे चंदन के पेड एवं खेत से लगे पाठक जी के खेत के चंदन के पेड़ों को अज्ञात चोरों द्वारा मशीन से कटकर चुरा ले गए ।
जब किसान को पता चला तो किसान ने 100 नंबर बुलाकर जांच कराई अब देखना यह है पुलिस चंदन तस्करों तक पहुंच पाती है या नही




