पर्यावरण है तो जीवन है दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष गोसलपुर के संयोजन में एवं राजीव तिवारी के नेतृत्व में इस अभियान को शुरू किया एक बार हम बिना भोजन के रह सकते हैं
गोसलपुर -जबलपुर
परंतु बिना शुद्ध हवा और ऑक्सीजन के नहीं रह सकते पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका अहम होती है इससे सारी ऋतुएं समय पर अपना कार्य करती है जिससे हम सभी को लाभ मिलता है
लगातार कांक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं पेड़ों को काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण में भारी नुकसान हो रहा है जिसके चलते गर्मी के समय पर अत्यधिक गर्मी पड़ रही है ठंड के समय पर अत्यधिक ठंड और बारिश भी कई जगह कम या कई जगह बहुत ज्यादा हो रही है यह सब कारण हमारे पर्यावरण का है पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा हुआ है और यह सिर्फ पेड़ों के लगाने से ही ठीक हो पाएगा हम सभी मिलकर के अपने-अपने गांव अपने-अपने घर अपने आसपास जहां उन पेड़ों की देखरेख भी कर सके वहां पर इन पेड़ों को लगाया जाना चाहिए एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत आज गोसलपुर थाने से प्रारंभ हुई थाना प्रभारी गोसलपुर श्री मार्स कोले जी के द्वारा पेड़ लगाया गया जो निरंतर चलता रहेगा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामान्य जन उपस्थित रहे
मण्डल अध्यक्ष दिलीप पटेल,राजीव तिवारी, मुकेश तिवारी, सचिन विश्वकर्मा,संजीव तिवारी,मोंटी दुबे,मोंटी तिवारी,इंद्र गोपाल पटेल बूथ अध्यक्ष कच्छपुरा,विजय दुबे,दीपनारयण कुशवाहा,अजय चक्रवर्ती, विनोद चक्रवर्ती, सुरेंद्र श्रीवास, उदय श्रीवास, भागचंद पटेल, राज पटेल, हर्ष तिवारी, राजेंद्र तिवारी, अनुपम दीक्षित,राज पटेल, हर्ष तिवारी, सीताराम विश्वकर्मा,मनीष साहू,विद्युत विभाग गोसलपुर सिन्हा जी,शाशकीय अस्पताल गोसलपुर रौशनी तिवारी, अनुराधा विश्वकर्मा,सद्दाम हुसैन, प्रहलाद,नितिन ,पुलिस थाना गोसलपुर से टी आई राजेंद्र मर्शकोंले एवं स्टाफ सभी की उपस्थिति मै पुलिस थाना गोसलपुर, विद्युत मंडल गोसालपुर, शासकीय अस्पताल गोसालपुर,बाजार,प्रांगण गोसलपुर मै वरगद,मीठी नीम, पीपल आदि के वृक्ष लगाए गए!




