01 जून 2023 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 27 जून 2023 तक जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले में 91 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है
जबलपुर
जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 100 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 27 जून 2023 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 43 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जून में सामान्य रूप से 212 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए और उसमें से 27 जून तक 192 मिमी वर्षा होना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून 2023 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 41 मि.मी., वारासिवनी में 38 मि.मी., बैहर में 80 मि.मी., लांजी में 40 मि.मी., कटंगी में 10 मि.मी., किरनापुर में 110 मि.मी., खैरलांजी में 16 मि.मी., लालबर्रा में 40 मि.मी., बिरसा में 19 मि.मी., परसवाड़ा में 59 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 17 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 43 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
बैहर तहसील में सबसे अधिक 180 मि.मी. एवं बिरसा में सबसे से कम 40 मि.मी. वर्षा
चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 27 जून 2023 तक बालाघाट तहसील में 118 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 106 मि.मी., बैहर तहसील में 180 मि.मी., लांजी तहसील में 56 मि.मी., कटंगी तहसील में 51 मि.मी., किरनापुर तहसील में 119 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 41 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 82 मि.मी., बिरसा तहसील में 40 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 151 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 56 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 91 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र में सबसे अधिक 180 मि.मी. वर्षा बैहर तहसील में और सबसे कम 40 मि.मी. वर्षा बिरसा तहसील में रिकार्ड की गई है।