राजस्व_महा_अभियान_3.0 राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार
जबलपुर
15 नवम्बर से 26 जनवरी तक चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत जबलपुर जिले में अभी तक 64 हजार 961 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के अनुसार महाअभियान के तहत निराकृत किये गये राजस्व प्रकरणों में नामांतरण के 4 हजार 657, बंटवारा के 197, अभिलेख दुरूस्ती के 244, सीमांकन के 1 हजार 034, परंपरागत रास्तों के चिन्हांकन के 4, नक्शा बटांकन के 11 हजार 339, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग के 20 हजार 117, पीएम किसान ई-केवायसी के 3 हजार 053 एवं फार्मर रजिस्ट्री के 24 हजार 316 के प्रकरण शामिल हैं।




