पीएस राजस्व श्री पोरवाल ने अपडेटेड राजस्व रिकॉर्ड रूम का किया अवलोकन
जबलपुर
प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल जबलपुर प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट स्थित अपडेटेड राजस्व रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने पुराने राजस्व रिकॉर्ड रूम को भी देखा। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने कहा कि पहले राजस्व रिकॉर्ड को खोजने में काफी समय लगता था, लेकिन अब इस अपडेटेड रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध सभी राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन है,जिसे आसानी से खोजा जा सकता है ।साथ ही
रिकॉर्ड अब लंबे समय तक के लिए सुरक्षित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।