34.5 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा तथा माढ़ोताल पुलिस की कार्यवाही

जबलपुर

939 पाव देशी/अंग्रेजी शराब लगभग 75 हजार रुपए की एवं शराब बिक्री के नागद 3 हजार रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)द्वारा लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा वं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा तथा माढोताल की टीम द्वारा 3 आरोपी को 939 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

 

थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि दिनॉक 2-4-24 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुकून होटल के पीछे संजय यादव के घर के पास एक कमरे में 2 व्यक्यिों ने अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखे हुये है।

सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक कमरे के बाहर मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति खडे दिखे, पुलिस को आता देख एक व्यक्ति भाग गया, दूसरे को घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम संजय यादव उम्र 40 वर्ष निवासी आमानाला पोस्ट सुनवारा थाना धनोरा जिला सिवन बताते हुये भागने वाले का नाम महेश यादव निवासी ग्राम घुन्सौर थाना तिलवारा बताया। कमरे की तलाशी लेने पर 3 बोरी में में 300 पाव देशी शराब एवं 9 पाव अंग्रेजी शराब रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी संजय यादव एवं महेश यादव के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार महेेश यादव की सरगर्मी से तलाश जारी है।

इसी प्रकार आज दिनांक 2-4-24 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाना में टाटा कामर्शियल के सामने वाली गली में रामस्वरूप रजक अपने घर के पीछे बाथरूम के पास देशी शराब के कार्टून रखे है जो 2-2, 4-4 पाव बेच रहा है सूचना पर क्राईम बं्राच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा एक युवक बाथरूम के सामने एक सफेद रंग की बोरी रखंे

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View