उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर चेप्टर द्वारा होटल विजन महल में आयोजित “26 वें मेडिसिन अपडेट 2025” कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जबलपुर
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि समय के साथ-साथ मेडिसिन अपडेट होना जरूरी है, हेल्थ केयर के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हमेशा प्राथमिकता रही है और इसी तारतम्य में हेल्थ केयर के क्षेत्र में लगातार तेजी से कार्य हो रहे हैं। ऐसे सेमिनार से मेडिसिन के संबंध में नए निष्कर्ष निकलकर सामने आते हैं, जो पीड़ित मानवता के लिए बड़े उपयोगी होते हैं ।साथ ही इससे नई पीढ़ी को बड़ा लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा अनुसार आने वाले समय में 75 हजार मेडिकल सीटे बढ़ाई जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों की उपलब्धता होगी। लगातार हेल्थ पैरामीटर के सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व इन्वेस्टमेंट हुआ है। मध्य प्रदेश में 10 हजार करोड़ का इस क्षेत्र में निवेश हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों के लिए बेहतर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, ताकि वे वहां अच्छे से कार्य कर सकें। हेल्थ केयर के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार सकारात्मक दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की क्वालिटी, उनके स्टैंडर्ड मानवता के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए समय के साथ उन्हें अपडेट होना पड़ता है और मेडिसिन अपडेट जैसे सेमिनार से उन्हें अवश्य फायदा मिलता है। समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है, जब डॉक्टर मरीज के पास जाते हैं,तो परिजनो को ऐसा लगता है कि कोई देवदूत आया है, अतः डॉक्टर भी इस सेवा भाव से कार्य कर अपने बेहतर योगदान दें और मानवता की लिए उत्कृष्ट कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी सुधार हुआ,अब हमारे अर्थव्यवस्था 11वीं से पांचवी स्थान पर आया है और 2047 में वह अमेरिका व चीन को भी पीछे कर देगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी भारत कि अब अग्रणी भूमिका रहेगी।उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर क्षेत्र में बेहतर हो इसके लिए वह प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार से जो सारांश आयेंगे उसे उन तक पहुंचायें ताकि उसे दिशा में सकारात्मक कार्य किया जा सके।
सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक श्री अजय बिश्नोई ने भी कहा कि मेडिसिन अपडेट समय की मांग है और यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब मंत्री थे,तब स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है ,लेकिन एलोपैथी में बहुत तेजी से नई-नई खोज होती है, जिससे पीड़ित मानवता की सेवा होती है। जो जिस फील्ड में जाता है, वह वहां के सुपर स्पेशलिस्ट तो होता ही है और लेकिन ऐसे सेमिनार से उसे और भी अपडेट जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि अब आयुष के क्षेत्र में भी रिसर्च करने की दिशा में लगातार कर हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एआईपी के प्रेसिडेंट डॉ नवीन शर्मा, एआईपी सचिव डॉ अभिषेक तिवारी, सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ एन एस जोहरी, डॉ अश्विनी पाठक, डॉ एसके मिश्रा सहित कई ख्यातिलब्ध चिकित्सक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।




