कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं
जबलपुर
संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल व प्रभावी निराकरण के सख्त निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शीरी भी मौजूद रहीं।
आज की जनसुनवाई में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 31 पुनरावृत्ति आवेदन शामिल हैं, जो प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करते हैं। अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण, अवैध कब्जा व निर्माण, धोखाधड़ी, पीएम आवास, रिकॉर्ड सुधार, आर्थिक सहायता, सीमांकन और संपत्ति विवाद से जुड़ी रहीं। लगातार बढ़ती शिकायतें बताती हैं कि जमीन और योजनाओं में गड़बड़ियां अब आम जनता की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी हैं।




