कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 115 आवेदन दिये। जिसमें 75 नये आवेदन हैं तथा 40 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे
जबलपुर
जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची, छात्रवृत्ति दिलाने, अवैध कब्जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।




