नगर में उड़ाई जा रही स्वच्छता की धज्जियां, कचरे से नालियां चोक, जगह-जगह गन्दगी डस्टबिन टूटे डले, फैली गंदगी और बदबू देने वाले स्थानों पर नहीं डाला जा रहा फिनायल
मझौली जबलपुर
स्वच्छता अभियान के प्रति नगर परिषद में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से नगर में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण करने पहुंची टीम को नही दिख रही गंदगी से भरी नालियां
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का लाेगाें काे सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है।
जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। दरअसल नगर के , जबलपुर रोड, पोला रोड, त्यागी आश्रम की गली के अलावा प्रमुख स्थान व वार्डों में कचरा व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चाेक होने से पानी नहीं निकलता और सड़क पर भर जाता है।
गंदगी के चलते लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ता है।
बारिश के पहले नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई।
जिससे नालियां भरी पड़ी हैं। जगह-जगह फैली गंदगी के अंबार से वार्ड वासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसकी बदबू से लोग परेशान हैं। जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर सफाई व्यवस्था के लिए कचरा ट्रॉली सहित अन्य सामग्री, लेकिन उपयोग नहीं,
कागजों में चल रहा अभियान
नगर में साफ-सफाई व्यवस्था काे लेकर जहां नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च करके डस्टबिन, कचरा दान, कचरा ट्रॉली, कचरा वाहन सहित कई सामग्री की खरीदी की लेकिन इसका उपयोग ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है।
कई सामग्री तो गायब भी हो गई हैं। ऐसे में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके कागजों में अभियान चलाया जा रहा है।
क्या कहते हैं वार्ड क्रमांक 14 देख रहे
प्रभारी सुरेन्द्र झारिया स्वच्छ भारत अभियान देख रहे अधिकारी देंगे जानकारी