जबलपुर पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खितौला पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सिहोरा/खितौला
पुलिस ने घेराबंदी कर एक तेल टैंकर से 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर बिजली ऑफिस के पास घेराबंदी
थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को क्राईम ब्रांच को सटीक सूचना मिली थी कि पान उमरिया रोड से एक नीले रंग के डीजल-पेट्रोल टैंकर (MP 18 H 5408) में कुछ लोग शहडोल से जबलपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिजली ऑफिस के सामने नाकाबंदी की और संदिग्ध टैंकर को रुकवाया।
टैंकर के केबिन में छिपाया था गांजा
पुलिस ने जब टैंकर की तलाशी ली, तो केबिन में बैठे व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।
*महेन्द्र कुमार पटेल के पास से बोरी में 13 पैकेट गांजा मिला।
बिनोद कुमार यादव के बैग से 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 20 किलो ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ टैंकर, दो मोबाइल फोन और नगदी जब्त कर ली है।
पकड़े गए आरोपी:
1. देवराज यादव (चालक):निवासी रीवा (उम्र 39 वर्ष)
2. महेन्द्र कुमार पटेल: निवासी शहडोल (उम्र 34 वर्ष)
3. बिनोद कुमार: निवासी सतना (उम्र 34 वर्ष)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह, उप निरीक्षक राम बरण मिश्रा, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव और क्राईम ब्रांच से एएसआई नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे व आरक्षक शिवसिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ **धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट** के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट: मझौली दर्पण न्यूज़




